मुजफ्फरनगर। गांधीनगर कॉलोनी में पेयजल संकट से जूझ रही महिलाओं ने प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि मंत्री के क्षेत्र में ही पानी का संकट होने से समस्याएं काफी विकराल हो गई है। लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
गांधी नगर की महिलाओं ने पानी नहीं मिलने पर व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के घर पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि मोहल्ले में पेयजल का संकट बना हुआ है। बीते चार पांच दिनों से मोहल्ले में पानी की आपूर्ति बाधित। लोगों को पीने के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गांधीनगर में ही मंत्री कपिलदेव अग्रवाल अपने परिवार के साथ निवास करते हैं। इस कारण यह क्षेत्र वीआईपी श्रेणी में आता है। इसके लिए नगरपालिका परिषद में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन क्षेत्र में पेयजल का संकट दूर नहीं हुआ है। पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा महिलाओं को ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।