कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा

जानसठ। कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान के तहत पर्चे बांटे गए। उन्होंने बेरोजगार हो रहे युवाओं व जनता के शोषण तथा सभी विभागों में फैले भ्रष्टाचार को लेकर लोगों को जागरूक किया।
बुधवार को नगर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदीप राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर में पर्चे बांटे और जनता को प्रदेश सरकार की जनता विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की वजह से देश बर्बादी की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से जनता परेशान है। कांग्रेस ही देश का भला कर सकती है और बेरोजगारों को रोजगार दिला सकती है। इसलिए केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने के लिए कार्यकर्ताओं को इस मिशन पर गंभीरता से काम करना होगा। इस दौरान ऋषिपाल कटारिया, सोनू प्रजापति, विपिन कंसल, कृष्ण अवतार शर्मा, जगमोहन प्रजापति, साहिल राजपूत, रिजवान सलमानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।