मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी कर्नल जितेंद्र मलिक के निर्देशन में सूबेदार जगत सिंह व हवलदार भगवान सिंह ने प्रयोगात्मक प्रशिक्षण चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज की फाइरिंग रेंज में कराया गया।
कैडेट्स ने हथियारों को चलाना सीखा और उनसे फायरिंग भी की। अनमोल धीमान, हर्षित आर्य, जस्सी, प्रणव, आलोक आदि कैडेट्स ने टारगेट पर सही निशान साधे, जबकि इन कैडेट्स ने आज पहली बार हथियारों का प्रयोग किया था। विद्यालय एएनओ राज कमल वर्मा ने कैडेट्स को अपने संबोधन में कहा कि हथियार विश्व की रक्षा के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर ही इसका उपयोग करना चाहिए, अन्यथा यह विश्व को पतन की ओर ले जाने वाला सिद्ध हो सकता है।